ग्वालियर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
शहर में आने वाले वाहनों की पुलिस ने नाकाबंदी प्वाइंट पर की सघन चेकिंग।
शहर के होटल, लॉज व धर्मषालाओं में रूके संदिग्धों को किया चेक।
शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की डिग्गी खुलवाकर पुलिस ने किया चेक।
ग्वालियर। 29.10.2023 विधानसभा चुनाव व शहर में व्हीआईपी भ्रमण के दृष्टिगत रखते हुए ग्वालियर पुलिस द्वारा एसपी राजेष सिंह चंदेल के निर्देश पर एवं एएसपी ऋषिकेष मीणा के साथ यातायात पुलिस, थाना बल एवं बीडीडीएस ग्वालियर की टीम द्वारा आज ग्वालियर शहर के प्रवेष द्वारों, विभिन्न स्थानों एवं होटल, लॉज, धर्मषालाओं में रूके संदिग्धों के लिए विषेष चेकिंग अभियान चलाया जाकर जांच की गई।
विधानसभा चुनाव व शहर में व्हीआईपी भ्रमण के दृष्टिगत रखते हुए ग्वालियर पुलिस द्वारा प्रत्येक थाना क्षेत्रों व नाकाबंदी प्वाइंटों एवं शहर के तिराहे चौराहों पर वाहनों की प्रभावी चेकिंग की गई। वाहनों की चेकिंग के दौरान प्रत्येक वाहन की तलाषी ली गई और थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, लॉज, धर्मषाला व वाहनों की चेकिंग की गई। आज ग्वालियर पुलिस द्वारा संपूर्ण शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आज चलाये गये अभियान के दौरान बीडीडीएस टीम (बम डिस्पोजल एवं डॉग स्क्वायड) द्वारा भी क्षेत्र में संदिग्ध वस्तुओं की जांच पड़ताल की गई। बीडीडीएस की टीम द्वारा व्हीव्हीआईपी के कार्यक्रम स्थल पर भी मेटल डिटेक्टर व पुलिस डॉग के सहयोग से चेकिंग की गई। ग्वालियर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित होटल, लॉज व धर्मषाला में रूके हुए व्यक्तियों की जांच की गई। यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर दो पहिया व चार पहिया वाहनों की प्रभावी चेकिंग की गई। विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्वालियर पुलिस द्वारा संपूर्ण जिले में प्रभावी चेकिंग की जा रही है।