वाहन चेकिंग के दौरान पकडाए 65.82 लाख रुपये, पुलिस ने जब्त की राशि
शिवपुरी. करैरा, दिनारा, गोवर्धन, कोतवाली, पिछोर थाना क्षेत्र में पुलिस और एफएसटी टीम द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग व्यापारियों से बेहिसाब 65 लाख 82 हजार 500 रुपये जब्त किए गए है। पुलिस ने इस राशि को जबत कर लिया है। व्यापारियों द्वारा रुपयों का हिसाब दिए जाने पर उन्हें यह पैसा वापिस कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि कोई व्यापारी बस में बोरी में छिपा कर पैसे लेकर आ रहा था तो कोई कार में पैसे छिपाकर ला रहा था।
जानकारी के अनुसार करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा और एफएसटी टीम ने संयुक्त रूप से झांसी फोरलेन हाईवे पर ग्राम काली पहाडी के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में रात करीब 8 बजे झांसी की ओर से एक कार आती दिखी। टीम ने जब कार को रोक कर चेक किया तो कार में 7 लाख 22 हजार 500 रुपये मिले। टीम ने कार में सवार युवक से पूछताछ की तो उसकी पहचान कृष्णकांत साहू के रूप में हुई।