फूलबाग मैदान में रावण, कुभकरण और मेघनाद का दहन, बुधवार को होगा राजतिलक
ग्वालियर. मंलगवार रात 10.10 बजे ऐतिहासिक फूलबाग मैदान पर बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया है। चल समारोह पूरे शहर में घूमता हुआ फूलबाग मैदान पहुंचा। यहां भगवान राम के किरदार को निभा रहे रामबल्लभ ने रावण सहित तीनों पुतलों में आग लगाई। रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण के पुतलों को बनाने में छह कारीगर दिन रात मेहनत कर रहे थे।शाम 4 बजे अचलेश्वर मंदिर से रामलीला चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गो से इंद्रगंज चौराहा, नयाबाजार, लोहियाबाजार, पाटनकर बाजार चौराहा, दौलतंगज, महाराज बाड़ा, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, फालका बाजार, शिन्दे की छावनी और फूलबाग चौराहा से होते हुए फूलबाग मैदान में पहुंचा जहां पर बने मंच से रामलीला समारोह समिति के सदस्यों के बीच भगवान राम ने पहुंच कर सबसे पहले मेघनाद, कुभकरण और रावण का दहन किया।
बुधवार की शाम को होगा राजतिलक
रामलीला समारोह समिति की ओर मंच से रामनारायण मिश्रा के द्वारा घोषणा की गयी कि बुधवार की शाम को रानी लक्ष्मीबाई समाधि के सामने रामलीला में राम का राजतिलक किया जायेगा। इस मौके पर रामलीला समारोह समिति के पूव्र विधायक रमेश अग्रवाल, श्याम सुन्दर, रामनारायण मिश्रा आदि कार्यकर्त्ताओं के साथ मंचासीन थे।