जेयू के म्यूजियोलॉजी के छात्रों ग्रुप शैक्षणिक भ्रमण के दल रवाना

ग्वालियर- प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययनशाला, जीवाजी विश्वविद्यालय के एमए एवं म्यूजियोलॉजी के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं का दल आज शैक्षिणिक भ्रमण के लिए कुलपति प्रो अविनाश तिवारी एवं डॉ पुष्पा तिवारी ने रवाना किया ।

यह दल प्रो शान्तिदेव सिसोदिया के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के साँची, विदिशा, भीमबैठका, भोजपुर, सतधारा एवं महाराष्ट्र के अंजंता, एलोरा का भ्रमण करेगा जिसमें छात्र स्तूप स्थापत्य, मंदिर स्थापत्य, शैलोत्कीर्ण कला एवं स्थापत्य के साथ-साथ शैल चित्रकला एवं प्रतिमा विज्ञान का प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त करेंगे । इस दल में वाहन चालक वीरेन्द्र शर्मा एवं विशाल के साथ 22 छात्र/छात्रायें सम्मिलित हैं l