ग्वालियर में पुलिस ने कराई गुंडों की परेड, गुंडे बोले माफ कर दो
- October 16 2023
ग्वालियर. शहर में आचार संहित लगने के बाद पुलिस का बदमाशों पर एक्शन जारी है। रविवार को उटीला पुलिस ने गुंडों की परेड निकाली। सडक पर ही पकडे गए गुंडों से पुलिस ने कान भी पकडवाए। इसके बाद गुंडे बोले हमें माफ कर दो आज के बाद कोई गलती नहीं होगी। यह वह आरोपी थे जिनके खिलाफ किसी मामले में कई दिनों से फरार थे। एसडीओपी बेहट संतोष पटेल ने कहा कि पुलिस का मकसद यही है कि यह लोग गलत काम छोडकर अच्छाई के रास्ते पर चलें।