ग्वालियर में भारत-पाक मैच को लेकर माहौल गर्म, सट्टा बाजार में बढी हलचल, पुलिस की नजर
- October 14 2023
ग्वालियर. वर्ल्ड कप में आज (14 अक्टूबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। इस महामुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्रिकेट की सबसे बडी राइवलरी और वीकेंड दोनों ही मौके इस मैच को और खास बना रहे हैं। यही कारण है कि शनिवार सुबह से ग्वालियर के बाजारों में सन्नाटा सा दिखने लगा है। कहीं-कहीं व्यापारी दोपहर बाद दुकान का शटर डाउन कर घर जाने की कह रहे है। तो कहीं दुकान में ही टीवी रखकर व्यापार और मैच दोनों का आनंद लेंगे।