नदीगेट चौराहा पर यातायात पुलिस की चैकिंग

ग्वालियर. इन दिनों चौराहा पर चल रही वाहनों की चैकिंग से आचार संहिता का असर दिखाई देने लगा है। शहर के मुख्य चौराहा पर यातायात पुलिस चैकिंग कर रही है। जिसमें कारों में लगे हूटर, खिड़कियों पर चढ़ी काली फिल्म के साथ गाडि़यों के दस्तावेज चैक रही थी। इस चैकिंग का नेतृत्व सूबेदार सोनम पाराशर कर रही थी।
चैकिंग की कार्यवाही झांसी रोड़, नदी गेट चौराहा, सिटी सेंटर चौराहा पर यातायात पुलिस वाहनों के दस्तावेज चैक कर रही थी। ऐसे पुलिस नेताओं और विधायकों के फोन पर भी ध्यान नहीं दे रही है।