ग्वालियर में बिक रहा नकली पनीर, धडल्ले से मिलावट को अंजाम दिया जा रहा
ग्वालियर. बाजार में बिकने वाली कई खाद्य सामग्रियों में धडल्ले से मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। इस कारण आगर आप भी इन मिलावटी चीजों का सेवन करते है तो ऐसे में आपको स्वास्थ्य से जुडी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पनीर खाना हमस ब को पसंद है। पनीर स्वास्थ्य के लिए तो लाभदायक है ही साथ में इसका स्वाद भी काफी लाजवाब होता है। वहीं बीते लंबे समय से मिलावटी पनीर बेचे जाने के कई मामले देशभर से सामने निकलकर आते रहे है। बाजार में कई दुकानदार मिलावटी पनीर को बेचते है। आज आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप बाजार में बिकने वाले असली और मिलावटी पनीर में पहचान कर सकते हैं।
पानी में उबाल कर देखें
नकली पनीर के बारे में उसको पानी में उबालकर पता कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले आपको पनीर को पानी में उबालना है। उसके बाद पनीर को पानी में ठंडा होने के लिए छोड देना है। पानी जब ठंडा हो जाए उसके बाद आपको पनीर पर सोयाबनी या अरहर का पाउडर डालकर छोड देना है। अगर इसके बाद पनीर का रंग हल्का लाल नजर आता है ऐसे में आपके पनीर में डिटर्जेंट या यूरिया की मिलावट की गई है।