दिनदहाडे हमलावरों युवक पर चलाई गोली

सिकंदर कंपू में दिनदहाडे 2 बदमाशों ने राजीव कुशवाह नाम के युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी इसके बाद वह फरार हो गये। घटना सोमवार दोपहर सिकंदर कंपू के इलाके की है। घटना के बाद परिजन घायल को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे और उपचार के लिये भर्ती कराया। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल के बयान लेने के बाद मोटरसाईकिल सवार बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी।

क्या है पूरा मामला
शहर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित सिकन्दर कंपू निवासी 30 वर्षीय राजीव कुशवाहा को बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने गोली मार दी है। सोमवार दोपहर राजीव अपने घर पर था तभी बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने राजीव को बातचीत करने के लिए घर के बाहर बुलाया। जैसे ही राजीव घर के दरवाजे पर आया बदमाशों ने कमर से हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले से उसने बचने का प्रयास किया, लेकिन पेट में गोली के छर्रे लगने से राजीव घायल होकर दरवाजे के पास ही गिर पड़ा। गोली के छर्रे लगने से घायल के पेट में गंभीर घाव हो गया है। फायरिंग करने के बाद बाइक सवार बदमाश बाइक दौड़ाकर वहां से फरार हो गए। गोली लगने से घायल युवक के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अभी घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गोली रंजिश के चलते मारी गई है, लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि युवक को बदमाशों ने किस रंजिश के चलते गोली मारी है।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
गिरवाई थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने बताया है कि एक युवक को गोली मारने की खबर आई थी। सूचना मिलने पर थाने के स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंची थी। युवक के पेट में गोली लगने से चोट आयी है। गोली मारने वाले हमलावर कौन थे यह पता लगाया जा रहा है। घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।