इनकम टैक्स से लेकर पटेलनगर तक बनेगी 2 करोड़ 35 लाख की सड़क
ग्वालियर. पिछले कई दिनों से वर्षा के दिनों में आयकर भवन और एसबीआई केे बीच पानी भर जाता था इससे रहवासियों के साथ-साथ वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का निजात दिलाने के लिये वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद रेखा अनिल त्रिपाठी की पहल पर 2 करोड़ 35 लाख रूपये स्वीकृत सड़क भूमिपूजन किया गया है।
आपको बता दें कि यह सड़क सचिन तेंदुलकर मार्ग से लेकर इनकम टैक्स कार्यालय से लेकर पटेल नगर धुंधसिंह की प्रतिमा तक सड़क का निर्माण किया जायेगा। भूमि पूजन के मौके पर मण्डल अध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी, जितेन्द्र पटेल, संदीप दंडौतिया, स्थानीय निवासी के अलावा गणमान्य जन मौजूद थे।