कमलाराजा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मची अफरा-तफरी

ग्वालियर. कमलाराजा चिकित्सालय (केआरएच) के सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में करीब ढाई बजे शॉर्ट सर्किट से बिजली के बाेर्ड में अचानक आग लग गई। आग फैलती इससे पहले डॉक्टरों की निगाह उस पर पड़ गई और उन्होंने बिना देर लगाए सीजफायर से आग पर काबू पा लिया। आग बुझते पीआईसीयू में धुंआ होने लगा जिसे देखकर वहां भर्ती नवजात शिशुओं को नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों ने एसएनसीयू के दूसरे हिस्से में शिफ्ट कर दिया। 10 बच्चों को चौथी मंजिल पर बने वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। केआरएच के एसएनसीयू और पीआईसीयू में क्षमता से अधिक बच्चे भर्ती रहते हैं। 30 वार्मर वाले एसएनसीयू में बुधवार को 68 नवजात शिशु भर्ती थे।

नर्सिंग स्टाफ 10 बच्चों को तीसरी मंजिल वार्ड में लेकर पहुंचे
धुंआ उठते ही जूनियर डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ 10 बच्चों को तीसरी मंजिल स्थित वार्ड में लेकर पहुंचे। अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ भी पहुंच गए। इसी बीच जिला अस्पताल के एसएनसीयू के डॉक्टरों से भी अपने यहां व्यवस्था रखने को कहा। एसएनसीयू के दूसरे कमरे में अभी भी 58 नवजात शिशु भर्ती हैं।