ग्वालियर विमानतल पर 2.30 बजे घंटे फ्लाइट खड़ी रहने के बाद बताया इंजन में खराबी पर यात्रियों ने किया हंगामा
ग्वालियर. हैदराबाद से ग्वालियर आयी फ्लाइट में बुधवार को तकनीकी खराबी आ गयी, इसी प्रकार एक मामला दो दिन पहले नजर में आया था लेकिन उसकी पुष्टि नहीं होने पर उसे नजरअंदाज कर दिया गया था। हालांकि एयरपोर्ट पर करीब 2.30 घंटे तक इंतजार करने के बाद फ्लाइट के रद्द होने की सूचना जब यात्रियों को दी गयी तो उन्होंने हंगामा खड़ कर दिया।
यात्रियों ने बताया कि वह दोपहर 2 बजे से एयरपोर्ट पर वेटिंग हॉल पर बैठकर इंतजार कर रहे थे कि दोपहर लगभग 3.30 बजे हैदराबाद से ग्वालियर एयरपोर्ट पर फ्लाइट पहुंची और इसके बाद भी उन्हें यह सूचना नहीं दी गयी कि बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट में परेशानी आ गयी है।
शाम पौने पांच बजे यात्रियों को बताया गया कि बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई है। दो इंजन से में से एक इंजन काम नहीं कर रहा था। इससे ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए उड़ान नहीं भर पाएगा। इस बात को लेकर यात्री भड़क गए।ग्वालियर से बेंगलुरु 65 यात्रियों को फ्लाइट से सफर करना था। लेकिन फ्लाइट के रद्द होने पर इनमें से कुछ यात्रियों को स्पाइसजेट प्रबंधन ने होटल में ठहराया है जिन्हें गुरुवार को में वाली फ्लाइट से भेजा जाएगा। यात्री गोपाल मोहन पुरवार का कहना था कि उन्हें होटल में ठहरने की सुविधा भी स्पाइसजेट की ओर से नहीं दी गई है।
हैदराबाद से आज आयेगा पार्ट
एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक स्पाइसजेट के इंजन का जो पार्ट खराब हो गया है। वह गुरूवार को हैदराबाद से दिल्ली फ्लाइट से लाया जायेगा। इसके बाद दिल्ली से दूसरी फ्लाइट से ग्वालियर लाया जायेगा। जिसे इंजीनियर ठीक करेंगे उसके बाद ही ग्वालियर से बेंगलुरू के लिये फ्लाइट उड़ान भर सकेगी।
इंजन में तकनीकी खराबी आने से रद्द की फ्लाइट
बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। गुरुवार को इसे सही कर रवाना किया जाएगा। संदीप अग्रवाल, निदेशक, राजमाता एयरपोर्ट