कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान, ट्रांसफार्मर में लगी आग लपटें उठ रही थी
ग्वालियर. 33 हजार केवी सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में भरे डीजल में आग लगने से आग का काला धुआं आसमान में छाने लगा। ट्रांसफार्मर में आग को लगता देख वहां मौजूद अधिकारियों -कर्मचारियों में भगदड़ मच गयी। किसी तरह वह सब स्टेशन सेे बाहर निकले और फायर ब्रिगेड को खबर की। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड घटनास्थल आ पहुची जहां 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
क्या है मामला
ग्वालियर के हजीरा चौराहे IIITM कॉलेज के पास स्थित 33 हजार केवी से सब स्टेशन पर मंगलवार शाम को उस वक्त भगदड़ मच गई जब सब स्टेशन पर लगे एक डीजल से भरे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विशाल रूप ले लिया कि आग की लपटे ऊंची-ऊंची उठने लगी और उसका कला धुआं आसमान में छा गया। गनीमत रही कि वहां मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों ने समय रहते सब स्टेशन से बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली और तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आग की खबर लगते ही फायर ब्रिगेड दमकल मौके पर जा पहुंचा और 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर सात गाड़ी का पानी डालकर आग को बुझा दिया गया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया
फायर ब्रिगेड अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि ट्रिपल आईटीएम के पास बने सब स्टेशन में आग लग गयी है। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड हेड क्वार्टर से 2 गाडि़यां घटनास्थल के लिये रवाना कर गयी थी। लेकिन काफी तेज थी। इसलिये 5 गाडि़या दोबारा भेजी गयी थी। इसके बाद आग पर पानी डालकर उसे बुझा दिया गया था। शुरूआती जांच में बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है।