गजराराजा मेडीकल को मिला एनएबीएस प्रमाण पत्र सीएम ने सौंपा डॉ. जीएस गुप्ता को
ग्वालियर / भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर में 28 अगस्त को आयोजित डॉक्टर्स महापंचायत एवं 2000 बिस्तरीय अस्पताल के भूमि पूजन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के डॉक्टर्स की सेवाओं की सराहना करते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के समक्ष ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज को उपलब्धि स्वरूप NABH का प्रमाण पत्र दिया गया।
मैं केवल ग्वालियर मेडिकल कॉलेज का NABH पाना अद्भुत, अविस्मरणीय ऐतिहासिक एवं संपूर्ण ग्वालियर चंबल संभाग को गौरवान्वित करने वाला पल रहा। इस ऐतिहासिक महापंचायत मैं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय को ग्वालियर चंबल अंचल का पहला NABH मान्यता प्राप्त शासकीय हॉस्पिटल बनने की उपलब्धि हासिल हुई ।
अधिष्ठाता डॉ अक्षय निगम के सतत सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम ने यह कीर्तिमान रचा तथा अधिष्ठाता महोदय की और से सुपर स्पेशलिटी के अधीक्षक डॉ गिरजाशंकर गुप्ता ने मुख्यमंत्री से यह उपलब्धि प्राप्त की। जिसके लिये संपूर्ण सुपर स्पेशलिटी परिवार ने अधिष्ठाता महोदय का आभार व्यक्त किया उक्त कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज ग्वालियर का प्रतिनिधि मंडल एमटीए के सचिव डा. मक्खन लाल माहौर शामिल हुआ।