एयरफोर्स में उपयोगी कई पार्टस अब DRDO के सहयोग से भारत में ही बन रहे

ग्वालियर. एयरफोर्स का ग्वालियर सेंटर किसी परिचय का मोहताज नहीं है। देश के कई सीक्रेट मिशन से लेकर ट्रेनिंग सेंशन तक ग्वालियर एयरबेस से उड़े फाइटर प्लेन ने अपना लोहा मनवाया है। पर इंडियन एयरफोर्स आत्मनिर्भर भारत की सोच के तहत आगे कदम बढ़ा रही है। ऐसे पार्टस जो एयरफोर्स के लिए उपयोगी हैं और अभी तक भारत उनके लिए दूसरे देशों पर निर्भर था अब वह पार्टस भारत में ही निजी क्षेत्र में तैयार हो रहे हैं। इसके लिए भारत के रक्षा अनुसंधान विभाग DRDO की प्रमुख भूमिका है। इतना ही नहीं भारत ने स्वदेशी को बढ़ावा देते हुए अपनी आकाश मिसाइल को भी अनेक स्थानों पर तैनात किया है।

भारतीय तकनीक की विदेशों में बढ़ने लगी डिमांड
इसके साथ ही हल्का लडाकू विमान “तेजस’ जिसे हिन्दुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड ने बनाया है। “तेजस’ को भी अमेरिका सहित अन्य देशों ने खरीदने में रूचि दिखाई है। इतना ही नहीं आत्म निर्भर भारत के तहत अब कई विमान से लेकर अन्य उपकरण भी स्वदेशी बनने लगे हैं इससे तकनीक का लाभ भारत को मिलेगा ही वहीं विदेशी पैसे का निर्यात भी रूकेगा और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा।


एयरफोर्स के पास आज विश्व के टॉप फाइटर प्लेन हैं
इंडियन एयरफोर्स के पास आज विश्व के सर्वोत्तम पांचवी पीढी का विमान रफाल, चेतक, एमआई हेलीकाप्टर तक हैं। इसी के साथ मिग सीरीज के विमानों के साथ मिराज , बाइसन आदि लडाकू विमान भी भारत ने पाए हैं। इतना ही नहीं मिराज ने भारत सहित अन्य देशों में भी अपनी सेवाएं देकर वायुसेना का लोहा विश्व में मनवाया है। वहीं स्वदेशी लडाकू विमान तेजस भी अब आत्म निर्भर योजना में अपनी धूम मचा रहा है। स्वदेशी मिसाइल आकाश तथा रडार सिस्टम तक भारत स्वयं का निर्माण कर रहा है।

इंडियन एयरफोर्स सुरक्षा को लेकर भी सतर्क
भारतीय वायुसेना अपनी सुरक्षा के प्रति भी सतर्क रहती है। इसी के तहत जिला प्रशासन की एक कमेटी के साथ समय समय पर वायुसेना के अधिकारी बैठक कर समस्याओं को दूर करते हैं। साथ ही लडाकू विमान के लिए सबसे घातक पक्षियों को रोकने के लिए भी वायुसेना और जिला प्रशासन समय समय पर वातावरण तैयार कर रहे हैं। लडाकू विमानों को सबसे ज्यादा माइग्रेट कर आने वाले पक्षियों से खतरा अधिक है। वहीं प्रशासन और वायुसेना के अधिकारी हवाई उडान क्षेत्र में भी लगातार समीक्षा कर तय सीमा में बन रहे पक्के निर्माणों को भी हटवा रही है। साथ ही अन्य वन पशुओं से भी निपटने के उपाय भी करती रही है।


प्राकृतिक आपदाओं में भी एयरफोर्स निभाती है भूमिका
वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के समय में भी अपने विमानों हेलीकाप्टरों के साथ मानव जीवन को सुरक्षित करने के साथ ही लोगों तक भोजन अन्य सामग्री पहुंचाने में भी मदद करती है। इंडियन एयरफोर्स ने विदेशों में भी जाकर मानव जीवन की रक्षा की है। जिसमें श्रीलंका, हेती, सीरिया, आदि देशों में जाकर उन्हें सहायता पहुंचाई है। यूक्रेन युद्ध में भी वहां से भारतीय छात्रों को वायुसेना द्वारा भारत वापस लाया गया है। वहीं वायुसेना ने हाल ही में पाकिस्तान,चीन के साथ हुये युद्ध में भी अपने कौशल को दिखाया है। यह मीडिया ओरिएंटेशन कैप्सूल भारतीय वायु सेना की एकजुटता को बढ़ावा देने और मीडिया के साथ संचार बढ़ाने की प्रतिबद्धता की दिशा में भी एक प्रयास था। कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों ने बेस पर लड़ाकू विमान और अन्य हथियार प्रणालियों का स्टैटिक डिस्प्ले भी देखा। कैप्सूल के दौरान एयरोस्पेस शक्ति के प्रमुख सैद्धांतिक पहलुओं, हालिया और आगामी प्रेरणों के माध्यम से आत्मानिर्भरता के लिए भारतीय वायुसेना की खोज, विभिन्न अभियानों के दौरान भारतीय वायु सेना द्वारा निभाई गई तारकीय भूमिका और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।