ऑटो चालक के कब्जे से 15 पेटी शराब की जप्त

ग्वालियर। जिले के थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब व मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान पुलिस को 20 अगस्त को सूचना मिली कि एक हरे पीले रंग के 3पहिया सीएनजी ऑटो में अवैध शराब की पेटियां बिलौआ तिराहा से बिलौआ तरफ जा रही है।
क्राईम ब्रांच एवं थाना बिलौआ पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान बिलौआ तिराहा के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। बिलौआ टोल नाका के आगे राधारानी होटल के सामने एक हरे पीले रंग का तीन पहिया सीएनजी ऑटो बिलौआ घोघा रोड पर जाते दिखा संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा ऑटो को रोका गया तथा ऑटो के चालक से नाम पता पूछा तो उसने स्वयं को मुगलपुरा थाना बिजौली जिला ग्वालियर का होना बताया। ऑटो को चैक किया तो उसमे 15 पेटी अवैध शराब की मिली जिन्हें ऑटो से उतारकर चैक किया तो पाँच पेटी देशी लाल मसाला जिसमे प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर कुल 250 क्वाटर एवं 09 पेटियों में 50-50 क्वाटर कुल 450 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन के तथा शेष एक पेटी में 25 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन के तथा सभी पेटियों में कुल 725 क्वाटर मात्रा करीबन 130 लीटर 500 एमएल के मिले। आरोपी से उक्त शराब रखने ले जाने का वैध लायसेंस चाहा तो न होना बताया। 15 पेटी देषी शराब कीमती 70 हजार रूपये एवं ऑटो कुल कीमती 1,70,000 रूपये बताई गयी है।