ज्योतिरादित्य सिंधिया ड्रोन से फहरायेंगे तिरंगा, 15 मिनट में 9 विकास कार्य स्थलों के ऊपर से निकलेगा ड्रोन
ग्वालियर. आजादी के अमृत महोत्सव रंग में अब एक नया रंग जुडने जा रहा है। बुधवार की शाम 4 बजे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ड्रोन के माध्यम से वर्चुअली तिरंगा फहरायेंगे और इतना ही नहीं 15 मिनट में ड्रोन से ग्वालियर के 9 विकास कार्यस्थल जैसे एलिवेटेड रोड़ आदि अन्य के ऊपर से उड़ाया जायेगा।
यह वह स्थल होंगे जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके साथ ही दर्शकों को बदलते ग्वालियर की तस्वीरें भेजेगा। वह एक तरह का नया प्रयोग है। लेकिन केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ नया करने के लिये जाने जाते हैं।
एलिवेटेड रोड, थीम रोड, मल्टी लेवर कार पार्किंग को कवर करेगा ड्रोन
15 मिनट में ड्रोन जिन 9 विकास कार्य के स्थलों से गुजरेगा इनमें वे कार्य और परियोजनाएं शामिल हैं जो ग्वालियर के कायाकल्प में मील का पत्थर साबित होंगे। जहाँ एक तरफ ड्रोन स्वर्णरेखा नदी के ऊपर बन रहे 1300 करोड़ की एलिवेटेड रोड़ के ऊपर से गुजरेगा, तो दूसरी तरफ यह शहर के सौन्द्रीयकरण एवं नागरिकों की सुविधा के लिए रु 300 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे ग्वालियर थीम रोड, मल्टी लेवल कार पार्किंग प्रोजेक्ट और बाड़ा पर हो रहे सौन्द्रीयकरण के चित्र भी दर्शकों तक पहुंचाएगा। यह कार्यक्रम ऐसे ही अन्य विकास कार्यों को भी कवर करेगा, जैसे- शहर में बन रहे 4 प्रवेश द्वार, मुरार नदी का सौन्द्रीयकरण, नव संचालित 1000 बिस्तर अस्पताल, मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल इत्यादि।