जेयू परिसर में पेड़ से टकराई कार में 4 घायल

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में शाम को तेज रफ्तार चली आ रही अनियंत्रित कार मिल्क पार्लर के सामने पेड़ जा टकराई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार में सवार 4 छा़त्र घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिये आरोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ऐसा बताया गया है कि कार आई-20 को इंजीनियरिंग संस्थान के छात्र चला रहे थे।
घटना के समय घटनास्थल पर कोई नहीं था इसलिये बड़ी घटना होने से टल गयी, कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। शायद स्पीड़ ब्रेकर होता तो शायद घटना टल जाती है।