दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे सिंधिया, बोले जिनके दिल नहीं मिलते उनके दल मिल रहे हैं
ग्वालियर. दो दिवसीय प्रवास पर आए केन्द्रीय नागरिक विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केन्द्र में भाजपा को रोकने के लिए बने महा गठबंधन पर कहा है कि यह कुनवा सत्ता के लालच में बना है। जिनके दिल नहीं मिलने उनके दल मिल रहे हैं। लालच में यह दल इकट्ठे हो रहे हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की लहर चल रही है। उन्हें रोकने के लिए सत्ता के लालची विपक्षियों का कुनबा एकजुट हो रहा है, लेकिन जनता इन के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए हैं। सुबह 11.40 बजे वह ग्वालियर एयरपोर्ट पर आए और इसके बाद मीडिया से बातचीत की। अपनी बातचीत के दौरान उन्होंने एक दिन पहले संसद में दिए अपने बयान को फिर से दोहराया है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रजातंत्र के मंदिर (संसद) में बहुत बातें हुई हैं। जनता ने सभी को देखा है। यहां राम और रावण की बात हुई और भी कई बातें हुई लेकिन जनता सभी के मुखौटे जानती है। जनता इनके मुखौटों को उतार फेंकेगी।