ग्वालियर में नशे में गाली देने पर युवक को बीच सड़क पर बेल्ट से पीटा

ग्वालियर. बुधवार शाम को एक VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक नशेड़ी को युवक बीच सड़क पर बेल्ट से पीट रहा है। इतना ही नहीं उसे उठाकर दूर ले जाता है और वहां भी पीटता है। नशे में धुत युवक को बेल्ट से पीटने वाला युवक बार-बार यही कह रहा है कि अब गाली देगा। सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा है, लेकिन अभी तक कोई शिकायत न आने से पुलिस ने इसमें कोई एक्शन नहीं लिया है।

शहर में एक युवक की सड़क पर बेल्ट से पिटाई का एक मामला सामने आया है। असल में बुधवार शाम 46 सेकंड का एक VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस VIDEO ने कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इसमें काले रंग की टीशर्ट पहले युवक एक लाइनिंग वाली शर्ट पहने युवक की जमकर मारपीट कर रहा है। असल मंे पिटने वाला युवक शराबी है और उसने पीटने वाले युवक के घर के सामने आकर गाली गलोज की थी। जिस पर उसने समझाया तो वह नहीं माना। आखिर में युवक का पारा चढ़ गया पहले उसने उसे लात घूसों से पीटा फिर बेल्ट निकालकर उसकी पिटाई लगा दी। यहां पिटने और पीटने वाले दोनों ही युवकों की पहचान नहीं हुई है। पर यह बीच सड़क पर मारपीट का VIDEO शहर के सिटी सेंटर विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। VIDEO पुलिस के संज्ञान में आया है, लेकिन पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।