ग्वालियर के कंपू थाने में दो गुटों के बीच मारपीट, पत्थर भी मारे
- August 10 2023
ग्वालियर. ग्वालियर के कंपू थाने में दो गुटों में मारपीट का एक VIDEO बुधवार की रात से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि यह मारपीट मंगलवार की दोपहर को कंपू थाना परिसर में हुई थी। इसमें महिला-पुरष लात-घूंसे से मारपीट करते हुए और पत्थर मारते हुए दिख रहे हैं। मारपीट के दौरान VIDEO में पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि गाली-गलौज होने पर दोनों गुट थाना पहुंचे थे वहीं पर मारपीट करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।