बदमाशों ने किया छात्रा पर हमला, सिर में मारा सरिया
ग्वालियर. लगातार छात्राओं और युवतियों के साथ बदमाशों द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट करने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दो बदमाशों ने मंदिर से दर्शन कर चाची के साथ लौट रही BSC सेकंड ईयर की छात्रा पर हमला किया है। बदमाशों ने ऑटो रुकवाकर छात्रा को बाहर निकालकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर लोहे का सरिया सिर पर दे मारा। सरिया लगते ही छात्रा खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ी। छात्रा पर हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जहां घायल छात्रा को उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल छात्रा के परिजन की शिकायत पर दोनों हमलावर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घायल छात्रा के परिजन का कहना है कि बदमाशों द्वारा सिर में डंडा मारने से उनकी बेटी को गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक है, उसे डॉक्टर ने अभी आईसीयू वार्ड में रखा है जहां उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित शब्द प्रताप पर रहने वाली 21 वर्षीय BSC सेकंड ईयर की छात्रा संजना अपनी चाची ललिता के साथ जलालपुर रोड पर स्थित पाताली हनुमान मंदिर के दर्शन कर ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थी। पुरानी छावनी के पास ऋतुराज होटल के पास उनके पड़ोस में रहने वाला युवक सत्यम उर्फ शिवा और जय हाथ में लोहे का सरिया लेकर आए और संजना का हाथ पकड़कर अश्लील कमेंट कर छेड़छाड़ करने लगे जब छात्र संजना और उसकी चाची ललिता ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने छात्रा संजना के सर पर लोहे का सरिया मार दिया। सर में सरिया लगते ही वह खून से लतपथ होकर सड़क पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। छात्रा की चाची ललिता ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर रास्ते से गुजर रहे लोगों की भीड़ इकट्ठा होते ही यह देखकर बदमाश वहां से भाग निकले लेकिन भागते वक्त बदमाश छात्रा को धमकाकर गए कि आज तो वह बच गई है लेकिन अगली बार उसके मुंह पर तेजाब फैककर उसे जान से खत्म कर देंगे।