NSUI ने भ्रष्ट कुलपति लिखा है जीवाजी विश्वविद्यालय ऑफिस की दीवारों पर

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय में मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्त्ताओं ने जमकर हंगामा किया और कुलसचिव, कुलपति के कार्यालय के बाहर भ्रष्ट कुलपति लिखे पोस्टर दीवारों पर लगाये और साथ ही ब्लैक इंक स्प्रे से विश्वविद्यालय की दीवारों पर भ्रष्ट कुलपति लिखा। इस बीच विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डो और एनएसयूआई कार्यकर्त्ताओं के बीच झड़प् भी हुई।
क्या है पूरा घटनाक्रम
आपको बता दें कि ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में कॉलेजों के सम्बद्धता मामले को लेकर एनएसयूआई ने यह हंगामा किया, छात्र नेता वंश माहेश्वरी के नेतृत्व में काफी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता पहले कुलसचिव फिर कुलपति के दफ्तर के बाहर पहुंचे और भ्रष्ट कुलपति के पोस्टर लगाए इसके साथ ही ब्लैक इंक स्प्रे से भ्रष्ट कुलपति दीवारों पर लिखा, जैसे ही इस घटनाक्रम की सूचना विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों को लगी वह मौके पर पहुंचे और पोस्टर हटाए, साथ ही ब्लैक इंक स्प्रे को एनएसयूआई छात्रों से छीना, इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और सुरक्षा गार्डों के बीच झुमा झटकी के साथ ही तनाव की स्थिति भी बन गई।
NSUI बोली
एनएसयूआई के छात्र नेता वंश महेश्वरी ने बताया है कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में कंडीश्नल संबद्धता जारी कर दी गयी है जो कि विश्वविद्यालय के परीनियमों के तहत नहीं है। जीवाजी विश्वविद्यालय ने 31 जुलाई 2023 तक दस्तावेज जमा न करने वाले कॉलेजों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही करने की बात कही थी। लेकिन विश्वविद्यालय ने उन कॉलेजों पर कोई भी कार्यवाही नहीं की है। विश्वविद्यालय के द्वारा कार्य परिषद सदस्यों की अनुपस्थिति में निर्णय लेकर कई काम शुरू कर दिये गये हैं जो कहीं न कहीं विश्वविद्यालय के अन्दर बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। यही कारण रहा है कि आज उन्हें इस तरह का प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को जगाने की कोशिश की है।