एसएसपी रेडियो ने कन्ट्रोल रूम एवं सीसीटीव्ही निगरानी कक्ष का किया निरीक्षण

ग्वालियर- एसएसपी रेडियो प्रशांत खरे द्वारा ग्वालियर भ्रमण के दौरान पुलिस रेडियो जोन ग्वालियर, पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर एवं सीसीटीव्ही निगरानी कक्ष का निरीक्षण किया गया। पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर के निरीक्षण के दौरान एसपी राजेश सिंह चंदेल एसपी रेडियो ग्वालियर जोन विनायक शर्मा, डीएसपी रेडियो महावीर शरण श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, आरआई मिश्रा, निरीक्षक रेडियो प्रभाकर पाराशर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।
इस अवसर पर उनके द्वारा कन्ट्रोल रूम ग्वालियर की व्यवस्थाओं को देखा और कन्ट्रोल रूम में स्थित सीसीटीव्ही रूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देष दिये। इस अवसर पर उन्होने शहर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे व अन्य कार्यों की जानकारी ली। एसएसपी रेडियो म.प्र. भोपाल ने कुछ बंद पड़े सीसीटीव्ही कैमरों तथा खराब एफआरव्ही वाहनों के संबंध में भी जानकारी ली गई और उन्हे शीघ्र दुरूस्थ कराने के निर्देष दिये, उन्होने कहा कि सीसीटीव्ही कैमरे आमजन की सुरक्षा के साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगाने में सहायक सिद्ध होते हैं।