पुलिस द्वारा थाना सिरोल क्षेत्र में हुए हत्या का प्रयास के मामले का किया पर्दाफाश
बागवाले हनुमान मंदिर के पुजारी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्वालियर। – फरियादी जोगेंद्र दास गुर्जर, निवासी ग्राम गुरेंदरी थाना नूराबाद द्वारा थाना सिरोल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह पिछले 2 वर्षों से बाग वाले हनुमान मंदिर में पुजारी एवं देखरेख का कार्य कर रहा है। 15. अप्रैल की रात्रि लगभग 10 बजे वह मंदिर परिसर में भोजन कर सो गया था। रात्रि लगभग 11बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा उस पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से गले एवं छाती पर हमला किया गया। घटना के समय मंदिर परिसर में कुल 4-5 अज्ञात बदमाश मौजूद थे। फरियादी ने साहस दिखाते हुए पास में रखे लठ से बचाव किया, जिससे हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह स्वयं मर्सी होम के पास पहुंचा, जहां से डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई।
सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान ने थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गोविंद बल्लभ बगौली ने थाना बल की तथा अन्य टीमों को लगाया गया एवं तकनीकी सेल को भी सक्रिय किया गया तथा एक टीम को घटना सील के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर के आधार पर वांछित संदेही विपिन गुर्जर उर्फ रामप्रिया दास बाबा निवासी करऊंआ छरेटा थाना गोहद हाल मुकाम शीतला माता मंदिर पारसेन को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया जोगेंद्र दास बाबा के पास गाय को बेचकर प्राप्त हुए रूपयों को चोरी करने के उद्देश्य से आना बताया तथा फरियादी के जग जाने के कारण उसे जान से मारने की नीयत से चाकू मारकर घायल कर दिया था। फरियादी बाबा द्वारा अन्य लोगों पर संदेह व्यक्त किया गया था लेकिन पुलिस द्वारा की गई जांच में उनकी इस मामले में संलिप्तता नहीं पाई गई।