ग्वालियर में गर्मी बढ़ी, अधिकतम तापमान 40 पार
ग्वालियर. अप्रैल के पहले पखवाडे में ही तेज गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बुधवार को इस सीजन में पहली बार अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया जिससे लोगों को असहजता महसूस हुई। मौसम विभाग के आंकडों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक था। इसके साथ ही गुरूवार सुबह न्यूनतम तापमान भी 21.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा है। दिन के साथ रात का तापमान बढने से लोगों को चौबीस घंटे गर्मी का अहसास हो रहा है।