कांम्बिग गश्त के दौरान पुलिस ने लगभग 350 बदमाशों पर की कार्यवाही

ग्वालियर। जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर षिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शनिवार और रविवार की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में शाम से देर रात तक कांबिग गश्त किया गया। ग्वालियर पुलिस की कांबिग गश्त से जिले के बदमाशों में हडकंप देखने को मिला है।ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चैकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चैक किया। इस गश्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनषील इलाकों में भी गश्त की गई।
इस दौरान ग्वालियर जिले में कुल 142 गिरफ्तारी वारंट, 74 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 208 गुण्डा एवं 171 हिस्ट्रीशीटरों को चैक किया गया, इसके साथ ही अवैध शराब की तस्करी करने वाले 94 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 15 सटोरियों, जुआ के 28 प्रकरणों तथा अवैध हथियार के 04 प्रकरणों में आरोपियों पर कार्यवाही की गई।
पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की, साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया गया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाषों की धरपकड़ की। ग्वालियर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से समय-समय पर कॉम्बिंग गश्त कराई जा रही है।