महापौर ने वार्ड 33 में किया 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन

ग्वालियर। महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने आज रविवार को वार्ड 33 में 1 करोड़ 3 लाख 42 हजार रुपए की लागत से पार्षद निधि एवं निगम निधि के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, मेयर इन काउंसिल की सदस्य श्रीमती सुनीता अरुणेश कुशवाहा, श्रीमती मीनू परिहार उपस्थित रहे।
वार्ड 33 स्थित लक्ष्मण तलैया क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम वीरेंद्र तोमर, राजेश भदौरिया, सुरेंद्र चौहान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए विकास के कार्य निरंतर चलते रहेंगे।