भीड़ भरे बाजार में दिन दहाड़े लूट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, 3 बदमाश थे शामिल
मुरैना. दिनदहाड़े बदमाशों ने व्यापारी से 2 लाख 16 हजार रूपये कैश लूट कर बदमाश भाग गये। घटना शहर के बड़ोखर इलाके में रविवार की सुबह 8.30 बजे की है। लूट जिस वक्त हुई उस वक्त व्यापारी अपनी दुकान का ताला खोल रहा था। तभी बदमाश उनके बगल में रखा नोटों से भरा बैग लेकर भाग गये। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
लूट में शामिल 3 बदमाश
गल्ला व्यापारी संतोष बंसल की शहर के बड़ोखर में रामनगर चौराहा पर डंडोतिया मार्केट में दुकान हैं। यहां वह अनाज खरीदते हैं रोज की तरह रविवार की सुबह संतोष दुकान का ताला खोल रहे थे। इस वक्त उन्होंने गेहूं खरीदने के लिये 2 लाख 16 हजार रूपये से भरा बैग पास में ही रख लिया था।
इस बीच 3 बदमाश आये और इनमें से एक का चेहरा ढका हुआ था। 3 में से एक बदमाश छत्रीपुरा की तरफ जाने वाली गली के पास खड़ा हो गया। 2 बदमाशों में से एक के हाथ में डंडा या रॉड लिये हुए था। एक बदमाश आगे की ओर बढ़ा और व्यापारी के बगल में रख बैग उठाकर दौड़ लगा दी और उसके साथी भी भागे।