बंगाल पंचायत चुनाव: हिंसा के बीच मतदान जारी, कई लोगों की हत्या, हुड़दंगियों ने बूथ में की तोड़फोड़, बैलेट पेपर्स में लगाई आग
बड़े पैमाने पर हिंसा और हत्याओं के बीच पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) हो रहे हैं. इसे 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा. आज 22 जिला परिषदों में लगभग 928 सीटों, 9730 पंचायत समितियों और 63,229 ग्राम पंचायत सीटों के लिए लगभग 5.67 करोड़ लोग वोट डाल रहे हैं. वोटों की गिनती 11 जुलाई को होगी. पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं. चुनाव से पहले हुई हिंसा में दर्जनों लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं.