अनुकम्पा नियुक्ति पत्र मिले तो खुशी से खिले आश्रितों के चेहरे
ग्वालियर अनुकम्पा नियुक्ति की बाट जोह रहे 4 परिवारों में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान – द्वितीय चरण ने खुशियाँ भर दी हैं। इस अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर 4 प्रकरणों में जिला पंचायत ने संबंधित परिवारों के परिजन को ग्राम पंचायत सचिव पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दे दी है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने संबंधित को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे।
जिन लोगों को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है, उनमें श्रीमती ममता जाटव ग्राम पंचायत दुगनावली, विकास यादव ग्राम पंचायत अजयगढ़, गिर्राज धाकड़ ग्राम पंचायत खेरिया कुलैथ एवं श्रीमती ममता कुशवाह ग्राम पंचायत रसीदपुर शामिल हैं।
मंगलवार को जिला पंचायत में नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद सभी नवनियुक्त ग्राम पंचायत सचिवों को जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. विजय दुबे ने पदीय दायित्व एवं पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के बारे में प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया।