धमकी-BJP विधायक प्रीतम लोधी बोले-SDOP करैरा तेरे डैडी का नहीं है, औकात में रहें, बेटा आयेगा और चुनाव भी लड़ेगा

शिवपुरी. पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ को चेतावनी देते हुए वीडियो जारी किया है। बेटे दिनेश लोधी की थार एक्सीडेंट मामले में पूछताछ और करैरा में नहीं दिखने की बात पर प्रीतम ने कहा है कि ‘‘करैरा तेरे डैडी का नहीं है एसडीओपी। एसडीओपी ने कहा है कि नियमानुसार पूछताछ, ब्लैक फिल्म हूटर पर चालान और ड्रायविंग लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है।
कानून के दायरे में ही काम करे-प्रीतम लोधी
रविवार की देर शाम जारी वीडियो में प्रीतम लोधी एसडीओपी पर भड़के हुए नजर आये। उन्होंने कहा है कि करैरार आयेगा और चुनाव भी लड़ेगा। अगर तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना।
गाड़ी भिजवाओ, हमने गाड़ी भिजवाई थी
प्रीतम लोधी बोले एसपी साहब से कहा है कि इसमें कायमी कराईये, हमने कायमी कराई है। उन्होंने कहा है कि गाड़ी भिजवाओं, हमने गाड़ी भिजवाइ्र है।गाडी की जमानत कराई है। फिर उन्होंने कहा है कि लड़के दिनेश को भिजवाओ तो हमने दिनेश को भिजवाय है। लेकिन एसडीओपी करैरा ने जो बात कहीं है तो मेरे गले नहीं उतर रही है।