ऊंची छलांग लगाने से पहले दो कदम पीछे हटना पड़ता है : शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गुरुवार को आया ट्वीट चर्चाओं में है। सत्ता से हटे शिवराज ने लिखा है कि "ऊंची छलांग से पहले दो कदम पीछे हटाना पड़ता है।" पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरुवार को ट्वीट किया- "हर एक लंबी दौड़ या फिर ऊंची छलांग से पहले दो कदम पीछे हटना पड़ता है।"

इससे पहले, बुधवार रात शिवराज ने मुख्यमंत्री आवास पर अंतिम कार्यक्रम में अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी से आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा था, "किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, टाइगर अभी जिंदा है।" 

शिवराज जब लोगों को संबोधित कर रहे थे, तभी पीछे से आवाज आई कि "पांच साल बाद फिर लौटेंगे?" इस पर शिवराज बोले, "हो सकता है पांच साल भी न लगे।" 

एक तरफ शिवराज का बयान और फिर ट्वीट, उनकी भावी रणनीति की ओर इशारा कर रहा है। इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा ने कांग्रेस की सरकार को सत्ता से उतारने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। दूसरी ओर, माना जा रहा है कि भाजपा अगला लोकसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी