अलकायदा सरगना अल जवाहिरी को पिछले 21 साल से तलाश रहा था अमेरिका

नई दिल्ली. आतंकी संगठन अलकायदा के चीफ अयमान अल-जवाहिरी को अमेरिका ने मार गिराया. रविवार को अफगानिस्तान में ड्रोन हमले में अमेरिका को ये बड़ी कामयाबी मिली. पिछले 21 साल से अमेरिका को अल-जवाहिरी की तलाश थी. अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने आतंक के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान उसे खत्म कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक जवाहिरी को उस वक्त निशाना बनाया गया जब वो घर की बालकनी में बैठा था. तभी ड्रोन के जरिए दो मिसाइल उस पर दागे गए.