Corona Update: पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 2827 नए मामले, 24 संक्रमितों की हो गई मौत

 


कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी किये हैं, जिसके मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर भारत में कुल 2827 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि बुधवार को सरकार की तरफ से जारी किये गए आंकड़े के मुकाबले आज 70 कोरोना के मामले कम आए हैं. वहीं महामारी की वजह से 24 और लोगों की जान चली गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में फिलहाल 19,067 एक्टिव केस हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार (12 मई) को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 3,230 लोग डिस्चार्ज हुए. देश में कुल रिकवरी दर लगभग 98.74 प्रतिशत और कुल रिकवरी डेटा 4, 25, 70,165 तक पहुंच गया है.