4 मई को पीताम्बरा माई की शोभायात्रा कोई सेलिब्रिटी शामिल नहीं होगा, रथ के चारों ओर रहेगा कड़ा पहरा


दतिया. आगमी 4 मई को निकलने वाली पीतांम्बरा भाई की शोभायात्रा को लेकर तैयारियों का दौर जारी है तैयारियों की समीक्षा प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने समिति के सदस्यों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि 4 मई को निकलने वाली माई की शोभायात्रा में कोई भी सेलिब्रिटी शामिल नहीं होगा।
शोभायात्रा में कोई सेलिब्रिटी शामिल नहीं होंगा
रविवार को पीताम्बरा पीठ प्रांगण में माई की शोभायात्रा में की तैयारियों को लेकर मप्र के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने समिति सदस्यों की बैठक में शामिल होकर, कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित भी किया हे और साथ ही उन्होंने बताया कि माई की शोभायात्रा में काई भी सेलिब्रिटी शामिल नहीं होगा। मुझसे कई लोगों ने शामिल होने के लिये कहा पर मैंने मना कर दिया। उसका सबसे बड़ी वजह है कि कोई भी सेलिब्रिटी शोभायात्रा में शामिल होगा तो सेल्फी का जो दौर चल रहा है। इसे लेकर यूवा उसी में लगे रहेंगे और यह एक धार्मिक आयोजन है। इस पारंपरिक और व्यवस्थित बनाना है।

रथ के चारों ओर रहेगा पहरा

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि माई जिस रथ पर विराजमान हैं। रथ के चारों ओर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। पहरे के अंदर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पीताम्बरा पीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और मंदिर के पुजारी और माई के सेवक ही रहेंगे। इस बीच माई के रथ को खींचने वाली रस्सी कोही आमजन स्पर्श कर आशीर्वाद ले सकेंगे। अगर किसी ने भी पेहरे के अंदर जाने का प्रयास किया तो वह ऐसा करने में असफल रहेगा और उसके विरुद्ध कार्यवाही भी की जाएगी।