करौली हिंसा: कर्फ्यू की अवधि 1 दिन बढ़ाई और ढील कम की, आज आयेगी बीजेपी की न्याय यात्रा
करौली में कर्फ्यू की अवधि एक दिन और बढ़ा (Curfew period extended) दी गई है. इसके साथ ही इसमें दी जाने वाली ढील की समय सीमा को आधा कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने अब कर्फ्यू 14 अप्रेल को सुबह सात बजे तक के लिये बढ़ा दिया है. जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने इसके आदेश जारी किये हैं. वहीं बुधवार को कर्फ्यू में ढील केवल 4 घंटे की दी जायेगी. सुबह 6 से 10 बजे तक ही कर्फ्यू में ढील रहेगी. इस दौरान चार घंटे तक सभी दुकानें खुल सकेंगी. नवसंवत्सर पर करौली में भी बाइक रैली पर हुये पथराव और भड़की हिंसा के बाद वहां कर्फ्यू लगाया गया था.
उसके बाद ही में हाल ही में इसमें ढील देने की शुरुआत की गई थी. लेकिन पुलिस प्रशासन को मिले फीडबैक के बाद इसकी समय सीमा को कम कर दिया गया है. मंगलवार को दिनभर कर्फ्यू में ढील दी गई थी. लेकिन जिला प्रशासन को मिले फीडबैक और बुधवार को करौली में आने वाली बीजेपी की न्याय यात्रा को देखते हुये ऐहतियात के तौर पर कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर ढीली की अवधि कम दी गई है.