यातायात पुलिस ने दोलतगंज, बैण्ड मार्केट मार्ग पर यातायात सुधार

शहर के प्रमुख एवं अत्याधिक दबाब वाले दोलतगंज, बैण्ड मार्केट मार्ग की यातायात व्यवस्था में सुधार करने हेतु अग्रसेन पार्क में व्यापारियों की बैठक ली गई। बैठक में मुख्य बिंदू उक्त मार्ग पर स्थित प्रतिस्ठानों के व्यापारियों द्वारा अपने दुकान/प्रतिष्ठान के साईन बोर्ड, सामग्री आदि दुकान के सामने रोड़ पर रखें जाने से उक्त मार्ग के यातायात प्रभावित होने की समस्या का निराकरण करना था। जिसकी वजह से आये दिन उक्त मार्गों पर यातायात संचालन संबंधी आने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकें।
इस संबंध में यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा बैठक में उपस्थित व्यापारियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान में सभी व्यापारिगणों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि वह अपने प्रतिस्ठान/दुकानों के बोर्ड अथवा सामान को सार्वजनिक मार्ग पर नहीं रखेंगे। इस के साथ ही सामान लेकर आने वाले लोडिंग वाहनों में सामान को लोड़ एवं अनलोड़ करने का समय भी नियत किया गया। बैठक में नियत किये गये समय अनुसार सभी व्यापारिगण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ही अपनी दुकान का सामान लोड़ व अनलोड़ करेंगे। बैठक के दौरान व्यापारिगणों द्वारा यातायात पुलिस के अधिकारियों को यह आष्वासन भी दिया गया कि उनके द्वारा सदैव यातायात नियमों का पालन किया जावेगा और साथ ही अन्य लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिय जागरूक किया जायेगा। एएसपी (मध्य/यातायात) द्वारा बैठक में मौजूद सभी यातायात पुलिस के अधिकारियों कों निर्देषित करते हुए कहा कि दौलतगंज मार्ग पर वनवे का पालन सख्ती से कराया जावे तथा इसका उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जावे। बैठक के उपरांत एएसपी (मध्य/यातायात) द्वारा बाड़ा एवं सर्राफा का भम्रण कर वहां की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर यातायात पुलिस अधिकारियों को उक्त मार्गो पर आवष्यता अनुसार बैरिगेटिंग कर यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराने तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती सेचालानी कार्यवाही करने के निर्देष दिये।