कार से दो तस्करों को 4 लाख 62 हजार रूपये की 462 लीटर शराब सहित गिरफ्तार

अवैध कच्ची एवं जहरीली शराब बनाने व बैचने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। सूचना मिली कि कुछ तस्करों द्वारा कार के माध्यम से ग्वालियर से षिवपुरी अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। थाना बल की टीम बनाकर अवैध शराब का कारोवार करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
पनिहार टोल प्लाजा के पास चैकिंग प्वाइंट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग प्रारम्भ की गई। चैकिंग के दौरान कुछ समय बाद ग्वालियर की ओर से एक बिना नम्बर की इनोवा कार टोल प्लाजा की तरफ आती दिखी, उक्त कार चालक द्वारा पुलिस चैकिंग को देखकर गाड़ी को मोड़कर भागने का प्रयास किया गया जिसे चैकिंग टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़ी गई कार की तलाषी लेने पर कार से मैजिक मूव्हमेंट वोदका की 20 पेटी (प्रति पेटी 12 बोतल) कुल 180 लीटर, ऑल सीजन व्हिस्की की 04 पेटी कुल 91.5 लीटर, एमडी शराब की 06 पेटी(प्रति पेटी 12 बोतल) कुल 54 लीटर अवैध शराब कुल 325.5 लीटर कीमती 03 लाख 25 हजर रूपये तथा दो फर्जी कार नम्बर प्लेट जप्त की गई। पकड़े गये वाहन चालक से शराब ले जाने के संबंध में कागजात मांगे जाने पर उसके द्वारा कागजात न होना बताया गया।
7 अप्रैल को थाना पनिहार पुलिस को सूचना मिली3 कि एक बिना नम्बर की रिट्ज कार मोटर सायकिल सवार चालक को बरई तिराहे पर टक्कर मारकर पनिहार टोल प्लाजा की ओर भागी है। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी पनिहार द्वारा मय थाना बल की टीम के साथ बरई तिराहे पर पहुंचकर उक्त घायल मोटर सायकिल चालक को एम्बूलेंस की मदद से उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया। तद्उपरान्त थाना प्रभारी द्वारा घायल मोटर सायकिल चालक के बताये अनुसार टोल प्लाजा की तरफ उक्त कार का पीछा किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर पनिहार टोल प्लाजा के आगे घाटी पर एक बिना नम्बर प्लेट की रिट्ज कार खड़ी मिली, गाड़ी में बैठे वाहन चालक द्वारा पुलिस टीम को देखकर गाड़ी छोड़कर भागने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा करके पकड़ा लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपने आप को जिला उदयपुर राजस्थान का निवासी होना बताया।