शादी में बोला कि मैं मंत्री का भतीजा हूं और मैं ही सरकार हूं, रात 2 बजे डीजे बंद कराने पहुंची थी पुलिस

राजगढ़. लगाओ फोन TI को….कौन हैं यहां का TI बता दो उसे पंचायत मंत्री जी का भतीजा बैठा है यहां जो करना है कर लो। हम ही शासन हैं हम ही प्रशासन हैं। पुलिस से यह बदतमीजी कैबिनेट मंत्री महेन्द्रसिंह सिसोदिया का स्वयं को भतीजा बताने वाले युवक ने की है। पुलिस रात 2 बजे शादी में डीजे बन्द कराने पहुंची थी। इस पर युवक पुलिस से भिड़ गया था।

यह घटना राजगढ़ जिले के पचोर की है। जहां गुना ख्यावद के दुर्गपालसिंह सिसोदिया के बेटे अश्विनीसिंह सिसोदिया की बारात आयी थी। राजेन्द्रसिंह की बेटी अंजलि कंवर के साथ उसकी शादी होनी थी। गुना जिले से आये बारातियों में शामिल मंत्री का भतीजा बताने वाला युवक पुलिस जवानों से बदतमीजी पर उतर आये। मामला 2 दिन पुराना है, लेकिन वीडियो मंगलवार को सामने आया है।

आधी रात का कर रहे थे हंगामा

हंगामे की बीच वहां मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि आधी रात बाराती हंगामा कर रहे थे। तेज आवाज में रात 2 बजे तक DJ बज रहा था। DJ बन्द कराने पुलिस के कुछ जवान वहां आये और बन्द करने के लिये कहा। तभी मंत्री के भतीजे भड़क गये और उल्टा पुलिस के साथ ही गाली-गलौज करने लगे।

हंगामा करने वालों पर होगी FIR-SP

यहां वह पुलिसवालों पर चिल्लाते हुए कहते हैं कि उदयराज सिंह सिसोदिया स्वयं यहां बैटा है, बुलाओ TI को….कौन है, यहां का TI लगाओ फोन उसे। सरकार हमारी है। शासन हम हैं…..प्रशासन हम हैं, बोल दो TI को पंचायत मंत्री का भतीजा बैठा है यहां, जो उखाड़ना है उखाड़ लो, फर्जी नहीं, ऑरिजनल हैं हम, मामला गर्माता देख रात में पुलिस पुलिस वहां से वापिस लौट गयी और राजगढ़ SP प्रदीप शर्मा का कहना है कि उदयराज सिंह सिसोदिया क ेखिलाफ एफआईआर की जायेगी और उचित कार्यवाही ही करेंगे।