ग्वालियर में फर्श तोडक़र सर्राफ की दुकान से 5 किलो चांदी,1 लाख का सोना चोरी

नाइट कफ्र्यू में रात के समय फिर चोर हाथ मार गए। चोरी उपनगर ग्वालियर में सर्राफ की दुकान में की। उसमें चोर तलघर के रास्ते फर्श तोडक़र घुसे। मौके पर बच्चे के पैर के निशान मिले हैं। जाहिर है चोर गिरोह में बच्चा भी शामिल रहा है। चोरी पता सुबह चला। सर्राफा कारोबारी ५ किलोचांदी और २५ ग्राम सोना चोरी होना बता रहा है। दुकान का फर्श तोडऩे की आवाज पुलिस की गश्त टीम ने भी सुनी थी। खटपट सुनकर पुलिसकर्मी रूके भी। लेकिन यह मान कर चले गए कि दुकान में चूहा, बिल्ली घुसे हैं।

गल्ला मंडी, गंज निवासी अभिषेक ने बताया उपनगर ग्वालियर मे स्वर्णरेखा नाला पुल से सटी सांईनाथ ज्वैल्र्स उनकी दुकान है। रात में उसमें चोरी हुई। दुकान के नीचे तलघर है। उसका नाला रास्ता नाले से सटा है। वहां झाडिय़ां और गंदगी रहती है। लोगों की वहां आवाजाही नहीं है। चोर रात में उसी रास्ते से दुकान के ठीक नीचे आए। वहां फर्श खोदा। उसमें करीब डेढ़ फीट का गडढा किया। जिसमें बच्चे के निकलने लायक जगह बनाई। उसमें चोर गैंग का सदस्य दुकान में घुसा। काउंटर में चांदी के जेवर रखे थे। उन्हें डिब्बों से निकाला। ग्राहकों के 25 ग्राम सोने के जेवर भी थे। सब कुछ समेट कर उसी गड्ढे से चोर निकल गया। सुबह उन्होंने दुकान खोली तो डिब्बे बिखरे मिले। उनमें रखे गहने गायब थे। काउंटर के बाजू में फर्श में गडढ़ा दिखा। स्थिति से समझ गए दुकान में चोरी हो गई। घटना परिजन को बताई। फिर पुलिस को बुलाया। चोर करीब 4 लाख की चांदी और एक लाख का सोना ले गए।

पुलिस की आवाज सुनकर चोर चुप्पी साध गए

दुकान में चोरी रात करीब 2 बजे के करीब की है। उस समय पुलिस की गश्त टीम वहां से निकली दुकान के अंदर से आवाज सुनकर पुलिसकर्मी रूके भी। दुकान का शटर खटकाया। पुलिस की आवाज सुनकर चोर चुप्पी साध गए। पुलिस का कहना है टीम ने दुकान के बोर्ड पर से संचालक रविन्द्र शर्मा का नंबर पढक़र उन्हें कॉल भी किया। लेकिन रविन्द्र ने फोन रिसीव नहीं किया। फिर उनके पड़ोसी को कॉल किया। कारोबारी का रिस्पांस नहीं मिला तो नाला पुल के बाजू से उतर नीचे भी झांका कोई नहंीं दिख तो दुकान में चूहा, बिल्ली घुसे हो सकते है मान कर चले गए।
इनका कहना है