पति ने पत्नी के साथ किया क्रूरताभरा व्यवहार, पहले गला दबाया, फिर जबड़ा फाड़ने का प्रयास, दातों से गाल और हाथ काटा

शिवपुरी स्थित शासकीय मेडीकल कॉलेज शिवपुरी में पदस्थ लैब टेक्नीशियन ने अपनी नवविवाहित पत्नी को प्रताडि़त करने में क्रूरता की सारे हदें पार कर दीं। पहले उसने पत्नी का गला दबाया फिर जबड़ा फाड़ने का प्रयास किया। सिर में दग से हमला कर दिया और अंत में उसके गाल और हाथ पर काट खाया। पीडि़त नवविवाहिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पति शिशुपाल रिठोरिया के खिलाफ दहेज एक्ट एवं 377 में एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों की शादी को 2 माह हुए हैं। पुलिस ने सास-ससुर व 2 नंनदों को भी दहेज एक्ट का आरोपी बनाया है।

क्या है मामला

शहर की गांधी कॉलोनी में रहने वाली 31 साल की नवविवाहिता अपने पिता के संग शुक्रवार की सुबह सिटी कोतवाली थाने पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसकी 2 माह पहले ही जीएमसी शिवपुरी में पदस्थ लैब टेक्नीशियन शिशुपाल रिठोरिया के साथ शादी हुई है। 27 जनवरी की रात 11 बजे वह घर पर पढ़ रही थी। भाई का फोन आने पर बात करने लगी, तभी पति शिशुपाल आया और मोबाइल छीनकर फेंक दिया, फिर गला पकड़कर दबाने लगा। अपने आप को बचाया तो जान से मारने की कोशिश की। कंधे और बाएं हाथ की कलाई पर काट खाया। सिर में जग मारा, जिससे सिर से खून निकल आया। मुंह हाथों से फाड़ने की कोशिश की तो खून निकल आया। आंख में घूसा मारा व आंख फोड़ने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि पति शिशुपाल, सास धनवंती उर्फ धंती, ससुर रामप्रसाद, ननद छाया व सुषमा शादी के बाद से ही दहेज में 2 लाख रुपए की मांग कर ताने देते हुए कहते थे कि तेरे घर वालों ने बड़ी गिफ्ट नहीं दी।