गिरिडीह में नक्सलियों का उत्पात, रेलवे ट्रैक पर किया ब्लास्ट, कई ट्रेनों के बदले रूट, देखें लिस्ट
गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सलियों (Naxalites) ने बुधवार की देर रात रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट किया. धनबाद रेलवे डिवीजन के पास चिचाकी और कर्माबाद रेलवे स्टेशन में तेज धमाका हुआ है. ब्लास्ट के कारण हावड़ा-गया-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन को भी बंद कर दिया है. ब्लास्ट के बाद रेलवे की ओर से एहतियातन इस रुट से गुजरने वाली कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है. वहीं, कई ट्रेनों के आवागमन को नियंत्रित किया गया है. बुधवार देर रात इस लाइन में ब्लास्ट हुआ. हालांकि, जो जानकारी मिली है उसके अनुसार हादसे में रेलवे ट्रैन को कोई खास नुक्सान नहीं पहुंचा है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज के कई ट्रेनों का परिचालन इस रुट से रोक दिया गया है.
जानें किन ट्रेनों का बदला रूट
मार्ग परिवर्तन-
⚡ 22824 नई दिल्ली – भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस , 12314 नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस एवं 12302 नई दिल्ली- हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 26.01.2022 को डीडीयू- गया- प्रधानखंटा के बदले डीडीयू- पटना- झाझा- होकर चलेगी.
⚡ 12826 आनंद विहार- रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि..26.01.2022 को कोडरमा- राजाबेरा के बदले कोडरमा- हजारीबाग टाउन – बरकाकाना होकर चलेगी
⚡ धनबाद मंडल में सुरक्षा कारणों से 25.01.2022 को भावनगर टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 12941 भावनगर टर्मिनस-आसनसोल जंक्शन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन- गया-प्रधानखंटा के बदले परिवर्तित मार्ग वाया मानपुर-किऊल-झाझा के रास्ते जाएगी.
⚡13306 डेहरी आन सोन- धनबाद एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 27.01.2022
⚡ 03546 गया- आसनसोल पैसेंजर यात्रा प्रारंभ की तिथि
⚡ 03553 आसनसोल- वाराणसी पैसेंजर यात्रा प्रारंभ की तिथि 27.01.2022
रद्द की गई गाड़ी–
⚡ 13305 धनबाद- डेहरी ऑन सोन एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 27.01.2022 को रद्द रहेगी.