पुलिस ने कंजरों के डेरे से 300 लीटर अवैध शराब जप्त, JCB से खोदकर निकाला खेत में 6 फीट गहरे गड्‌ढे में दफन कर रखी थी शराब

लगभग बीस हजार लीटर गुड़ लहान को मौके पर किया नष्ट

ग्वालियर जिले में अवैध कच्ची एवं जहरीली शराब बनाने व बैचने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। थाना भितरवार क्षेत्रांर्तगत ग्राम चक मियापुर, बसई में कंजरों के डेरे पर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही है। एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर एएसपी जयराज कुबेर ग्रामीण द्वारा पुलिस ने अवैध शराब का कारोवार करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की है।

20जनवरी को थाना प्रभारी भितरवार टीआई राजकुमारी परमार ने मय थाना बल एवं पुलिस लाइन के बल साथ के ग्राम चक मियापुर, बसई में कंजरों के डेरे पर दबिश देकर मौके पर 20 हजार लीटर गुड़ लहान हौद में भरा हुआ नष्ट किया तथा पुलिस टीम द्वारा जमीन में गाढ कर रखी गई प्लास्टिक के ड्रमों में कुल 300 लीटर हाथ भट्टी की देशी कच्ची अवैध शराब कीमती करीबन 15000 रुपये को जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भिंड में चार युवकों की मौत के बाद ग्वालियर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। गुरुवार शाम को पुलिस ने भितरवार के चक-मियापुर गांव में कंजरों के डेरा पर धावा बोला है। पुलिस ने खेत में JCB मशीन दौड़ाकर 6 फीट गहरे गड्‌ढे में छुपाकर रखा गया सैकड़ों लीटर लहान केमिकल, जहरीली शराब को बरामद किया है। इस सामग्री को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट किया है। पर पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लगा है। पुलिस को देखते ही खेतों में दौड़ लगाते हुए फरार हो गए।