7th Pay Commission- 26 जनवरी से पूर्व केन्द्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी

नयी दिल्ली. 7th Pay Commission केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी से पूर्व उनकी सैलरी को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। केन्द्र की मोदी सरकार कर्मचारियों का बेसिक वेतन बढ़ा सकती है। मीडिया में आई रिपोर्टो के मुताबिक केन्द्रीय कर्मचारियों की लगभग 3 साल से फिटमेंट फैक्टर को लेकर की जा रही मांग को लेकर केन्द्र सरकार किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकती है। अगर कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है तो उनकी बेसिक सैलरी में बड़ी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
33 प्रतिशत मिलेगा महंगाई भत्ता

वहीं, अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) नवम्बर के आंकड़े आ चुके है। इंडेक्स 125.7 है। इसका मतलब यह है कि महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 2 प्रतिशत का सीधा इजाफा होगा। अभी केन्द्रीय कर्मचारियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। जनवरी में डीए में बढ़ोत्तरी (DA Hike) के ऐलान की उम्मीद है। यानि कि इसके बाद कर्मचारियों को 33 प्रतिशत डीए मिलने लगेगा।

काफी समय से मांग कर रहे हैं केन्द्रीय कर्मचारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महंगाई भत्ता बढ़ने से पूर्व फिटमेंट फैक्टर को लेकर सरकार कोई फैसला कर सकती है। अभी फिटमेंट फैक्टर 2.57 है। जबकि कर्मचारी लम्बे समय से इसे 3.68 करने की मांग कर रहे हैं। खबरों की माने तों तो 26 जनवरी से पूर्व केन्द्र सरकार इस पर निर्णय ले सकती है।

जानें पूरी कैलकुलेशन

फिटमेंट फैक्टर 3.68 होने के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 26 हजार रुपये हो जाएगी । अभी अगर आपकी न्यूनतम सैलरी 18 हजार रुपये है तो भत्तों को छोड़कर आपको 2.57 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से 46,260 रुपये (18,000 X 2.57= 46,260) मिल रहे होंगे। अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 होगा तो आपकी सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68= 95,680) हो जाएगी। यानी आपकी सैलरी दोगुनी हो जाएगी। वहीं, अधिकतम सैलरी वाले कर्मचारियों को और ज्यादा इजाफा होगा।

क्या है फिटमेंट फैक्टर

अभी फिटमेंट फैक्टर 2.57 है. वेतन निर्धारित करते समय भत्तों के अलावा जैसे डीए, टीए, एचआरए वगैरह कर्मचारी की बेसिक सैलरी को फिटमेंट फैक्टर 2.57 से गुणा करके निकाला जाता है।