व्यापारियों के करोड़ों रूपये लेकर फरार की तलाश में जुटी पुलिस की 3 टीमें, दलाल के ऑफिस से रिकॉर्ड जब्त

ग्वालियर. व्यापारियों को करोड़ रूपयों को लेकर फरार हुआ हुण्डी दलाल की तलाश में स्पेशल टीम बनायी गयी है। रविवार को हुण्डी दलाल पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दलाल दाजबाजार में ही व्यापारी है, अन्य बड़े व्यापारियों से उसने करोड़ों लेकर रूपये हुण्डी (मोटे ब्याज पर ) चलाने के लिये लिया था और इसके बाद रूपये लेकर लापता हो गया है। अभी तक 9 से 10 व्यापारी सामने आ चुके हैं। इनमें से 40 से 50 करोड़ रूपये ठगने की बात स्वीकार रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि एफआईआर के बाद दलाल के शिकार अन्य व्यापारी भी पुलिस के सामने आयेंगे। पुलिस की एक टीम दलाल के घर और ऑफिस पहुंची और यहां से रिकॉर्ड जब्त कर लिया है।
यह है पूरा मामला

दाल बाजार निवासी आशु उर्फ आशीष गुप्ता कारोबारी होने के साथ-साथ हुंडी पर पैसा चलाता है। वह शहर के बड़े कारोबारियों से रुपए लेकर हुंडी (ब्याज पर पैसा चलाना) के लिए पैसे लेता है। वह दाल बाजार, लोहिया बाजार और सराफा बाजार के साथ ही अन्य व्यापारियों का पैसा हुंडी के माध्यम से बाजार में लगवाता था। कुछ समय में उसने व्यापारियों का करोड़ों रुपए ब्याज पर लगवाया और विगत सप्ताह गायब हो गया। जब आशीष के गायब होने का पता व्यापारियों को लगा तो हड़कंप मच गया।कारोबारी उसके घर पर पहुंचने लगे, लेकिन परिजन ने भी सकारात्मक जवाब नहीं दिया। परेशान करने पर पुलिस के पास जाने की धमकी दी। दलाल के गायब होने पर उसके शिकार हुए कारोबारी एक-एक कर सामने आए। एकत्रित होकर कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत की। मामले में पहले पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू की फिर रविवार को दलाल पर मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को पुलिस की एक टीम कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में दलाल के घर व दफ्तर पहुंची है। यहां उसके दस्तावेज व रिकॉर्ड खंगाले हैंं।

तलाश में जुटी है पुलिस 3 टीमें

कोतवाली टीआई राजीव गुप्ता ने बताया कि फरार दलाल के घर से रिकॉर्ड जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तलाश में पुलिस की 3 टीमें लगाई गयी है। वहीं एक अन्य टीम उसके परिचित व रिश्तेदारों की जानकारी जुटा रही है और जिससे उसके बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

पहले भी पैसा लेकर गायब हुए थे व्यापारी

यह पहला मौका नहीं है कि इस तरह से व्यापारियों का पैसा लेकर दलाल लगातार गायब होते रहे हैं। इससे पहले भरी कई व्यापारी व दलाल गायब हुए है और कुछ समय के बाद वापिस आये हैं। लेकिन पीडि़त व्यापारियों का पूरा पैसा वालिस कभी नहीं मिला है। इस मामले में भी व्यापारियों को यही आशंका है।

कारोबारियों को थमाई फर्जी हुंडी रसीद

व्यापारियों की परेशानी यह है कि जिन लोगों को उन्होंने ब्याज पर पैसा दिया है आशीष ने उनकी फर्जी हुंडी थमाई है और वह पैसा लेने से इनकार कर रहे है। ऐसे में अगर उनका पैसा वापस नहीं मिला तो वह बर्बाद हो जाएगे। इसके चलते पीड़ित व्यापारी बीते रोज एसपी अमित सांघी से मिले और शिकायत की।