बाइक सवार मामा-भांजे को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, मामा की मौत
ग्वालियर. बाइक सवार मामा-भांजा को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी जिससे हादसे में मामा की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई और भांजा घायल हो गया। घटन गिरवाई में एबी रोड पर हुई है, वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचाया साथ ही मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक डंपर लेकर फरार हो गया है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
क्या है पूरा मामला
पनिहार निवासी 50 वर्षीय राकेश दुबोलिया पुत्र चिम्मन लाल शहर में एक मोबाइल शॉप पर जॉब करते थे। शाम को वह दुकान से अपने घर जाने के लिए निकला था। बाइक पर उसका भानजा बंटी शर्मा पुत्र संतोष लाल शर्मा निवासी अंबाह था। किसी शादी में उनको जाना था इसलिए वह जल्दी घर पहुंच रहे थे। वह गिरवाई थाना की सीमा में एबी रोड से गुजर रहे थे कि तभी दरगाह के सामने पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर नंबर MP07 GA-5095 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार बंटी दूसरी साइड गिरने से घायल हो गया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां घायल बंटी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाकर, राकेश के शव को पीएम हाउस भिजवाकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
हादसे के समय तेज रफ्तार में था डंपर
घटना के बाद कुछ आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया है कि घटना के समय डंपर को चालक काफी तेजी से चला रहा था। इसी समय उसने आगे जा रहे बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया है। पुलिस डंपर के नंबर से उसके चालक की तलाश कर रही है।