Agra News: 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करता था 90 वर्षीय बुजुर्ग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित कमला नगर इलाके में 90 साल के एक बुजुर्ग ने 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ (Child Sex Abuse) के आरोप में गिरफ्तार किया गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने उसे टॉफी का लालच देकर अपने पास बुलाया था, हालांकि इस बीच पड़ोसी ने उसे देख लिया और परिजनों को इसकी सूचना दे दी. परिजनों के हंगामे के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.
कमला नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि घटना शनिवार शाम तकरीबन छह बजे की है. कमला नगर इलाके में 9 साल यह बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. तभी मोहल्ले में ही रहने वाले हरिशंकर शर्मा ने उसे लालच देकर अपने पास बुलाया. आरोप है कि शर्मा बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने साथ लेकर जाने लगा.
हालांकि इस बीच उसे मोहल्ले के एक ही शख्स ने देख लिया और शोर मचाकर बच्ची के परिजनों को बुलाया. पुलिस की पूछताछ में बच्ची ने यह भी बताया कि यह 90 वर्षीय बुजुर्ग पहले भी उसके साथ अश्लील हरकत कर चुका है. उसे छूने का प्रयास करता था. स्कूल जाते समय रोका लेता था. पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया.