Coronavirus Update: देश में धीमी हो रही कोरोना की रफ्तार! 24 घंटों में मिले 8,309 नए मामले, 236 मरीजों ने गंवाई जान

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़े 10 हजार के अंदर बने हुए हैं. बीते 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 8 हजार 309 नए मामले सामने आए. इस दौरान 236 मरीजों की मौत हुई. फिलहाल, देश में 1 लाख 3 हजार 859 मरीजों का इलाज जारी है. नए आंकड़ों को मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 45 लाख 80 हजार 832 पर पहुंच गई है. वहीं, अब तक 4 लाख 68 हजार 790 मरीज जान गंवा चुके हैं.