CRPF जवान ने की फायरिंग में 4 जवानों की मौत, 3 की हालत नाजुक

छत्तीसगढ़. सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में एक CRPF जवान ने अपने ही साथी जवानों पर फायरिंग कर दी है। इस घटना में मौके पर ही 4 जवानों की मौत हो गयी है। जबकि 3 जवान नाजुक हालत बनी हुई है। इनमें से 1 जवान की हालत नाजुक है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में किसी बात को लेकर CRPF के 50वीं बटालियन के जवानों के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना मेंकई जवान घायल हो गये हैं। सभी रायपुर स्थित अस्पताल शिफ्ट किया गया है। इस घटना को लेकर अभी तक सीनियर अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है।

कश्मीर में पुलिस अफसर की हत्या

जानकारी मिली है कि रविवार शाम को बटमालू की SD कॉलोनी में आतंकी ने तौसीफ अहमद पर पास से फायर कर दिया है। पिस्टल से गोली चलाई गई थी. हमले के तुरंत बाद तौसीफ बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें पास के SMHS अस्पताल ले जाया गया । लेकिन इससे पहले कि उनका इलाज हो पाता, उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कंवलजीत सिंह ने पुलिस अफसर की मौत की पुष्टि कर दी है। बताया गया है कि गोली काफी पास से फायर की गई थी, उसी वजह से तौसीफ ने जल्दी दम तोड़ दिया। अभी के लिए जिस आतंकी ने हमला किया है, उसकी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन सेना और पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इलाके को घेर लिया गया है और आतंकी की तलाश जारी है।